Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Nature

Peher ( पहर )

शाम हो रही है , कल भी हुई थी , और कल तो कल्पना से परे है।  पर वो परछाई नहीं आयी, पर छाई रही  लालिमा उस याद की। लाल तो केवल रंग है  फिर शाम क्यों सताती है, उजले दिन से ज़्यादा ? कुछ कमी पहले भी थी  रौशनी की, शाम में, और उम्मीद भी  क्या करें, भविष्य भी, अँधेरा ही  रात है , रात थी।  दोपहर ठीक रहता है, बहता है, मेरा छोटा शहर सोता है, याद है? दूसरे पहर की गर्मी? नींद? छटपटाहट? याद है मुझे तो, साथ है! आज भी, नमी बदन की, खुशबु तुम्हारी। दो ठीक है, तीसरे से, चौथे से, अकेले पहले से भी  बुरी है तो, वह सब जो लाल है।  जो हरा है।  जो नीला है, जब परछाई नहीं।  उष्म सूरज की, लाल।  छाया पेड़ो का , हरा।  नीरभ नदियों की , नीला।  दूसरा पहर अच्छा है  परछाई की उम्मीद नहीं होती तो कमी का एहसास कम होता है।   

छोड़ दो

क्या कहे फूलों को , "  खिलना चोर छोड़ दो "  या कहे खुद को की जहाँ वो है , "टहलना छोड़  दो " |  शाम की उस  लाली को क्या  कहे , "हम नाराज़ है तुमसे "  आभा से अपनी , उनको चिढ़ाना छोड़ दो |  स्याही की खूबी थोड़े है लिखना  कह के तो देखो उसको , "मिटाना छोड़  दो  " |  उन फूलों के रहते हम दुशमनों को कैसे दूतकारे रस्ते में , कोई तो कहो उनसे  ,"सहला के पैरो को मेरे मुझे  पुचकारना छोड़  दे " | आजकल लोगो के जुबां में लस वो कहाँ , वरना एक हुंकार और स्वीकार था , "जीना छोड़  दो" | कहाँ फूल , कहाँ  खुशियाँ , कहाँ जीवन में एक भी पल उन्माद के , जो भी हो कुर्शी पे सर , हाथ में चाबुक , और जुबां पे है , "जीना है तो जीना छोड़  दो " |

समां-ऐ-पुराने

आजकल की फिज़ाओ में वो महक , धीमी सी कहाँ |  मुंध कर आँखों  को चूमें वो सिद्दत , होठो में कहाँ |   साँझ पहर की लालिमा को  छाने , जो पत्ती से , वो पेड़ है कहाँ |  चमड़े के चोट को भरदे वो , पावन  मिटटी है कहाँ |  गर्म रत की वो रहत , पुरबा हवा , की वो खुसबू है कहाँ |  माँ के आंचल तले जीवन गुजार दे, वो बच्चो की मस्त टोली है कहाँ |  ढूंढ के इनको ऐ धरती तू , मुझको बता दे ; मेरे दिल की चाहत है जाने की  वहाँ ||                            

पृथ्वी और मेरा हृदय

जब हवा साईं साईं बहती है पृथ्वी और मेरा हृदय स्तब्ध रहे आते हैं कुछ देर बाद फिर बात शुरू होती है आंखों में धूल की सीपियां बजती हैं दूर तू मेरे पास खड़ी है बता मैं अपने प्रेम क...